Hindi News / news / बिहार: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ी में...

बिहार: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ी में किया तोड़फोड़

1st Bihar Published by: Updated Sep 12, 2020, 7:26:57 AM

बिहार: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ी में किया तोड़फोड़

- फ़ोटो

KHAGARIA: पुलिस फरार वारंटी को पकड़ने गई थी. इस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. घंटों पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए रखा. यही नहीं पुलिस की गाड़ी तो सड़क पर पलट दिया और तोड़फोड़ कर दी. यह घटना मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव की है.

घटना के बाद से अमनी में तनाव कायम है. एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर मुफस्सिल, मोरकाही समेत कई थानों की पुलिस अमनी पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. कई थानों की पुलिस वहां कैंप कर रही है.

स्थिति को देखते हुए अमनी गांव में पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई थी. लेकिन आरोपी के परिजनों ने समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ किया जाने लगा. दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी होने लगी.