ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस पुलिस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस पुलिस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

जिंदा हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा; बताया क्यों फैलाई थी झूठी खबर

DESK: शुक्रवार को बॉलीबुड से खबर आई कि एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हो गई है। इस खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। पूनम के इंस्टाग्राम के जरीय बताया गया था कि उनकी मौत सर्वाइक

जिंदा हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा; बताया क्यों फैलाई थी झूठी खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: शुक्रवार को बॉलीबुड से खबर आई कि एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हो गई है। इस खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। पूनम के इंस्टाग्राम के जरीय बताया गया था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है हालांकि मौत को लेकर संशय भी था लेकिन अब पूनम पांडे की मौत से सस्पेंश खत्म हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुलासा कर किया है कि वे जिंदा हैं और उनकी मौत नहीं हुई है।


एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुद के जिंदा होने की बात कही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई थी। पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा है।


एक्ट्रेस ने लिखा है, " मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करना चाह रही हूं कि मैं यहां हूं, जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुख की बात ये है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जिन्हें इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं थीं। कुछ अन्य कैंसरों के उल्ट सर्वाइकल कैंसर से रिकवरी पॉसिबल है। मेन बात एचपीवी वैक्सीन और जल्द डिटेक्शन  टेस्ट हैं। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए क्रिटिकल अवेयरनेस  के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर  महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सूचित किया जाए। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें”।