ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार Bihar Assembly Election 2025 : जानिए आज शाम 5 बजे से किन चीजों पर लग जाएगी रोक, साइलेंस पीरियड लागू होने के बाद आयोग इन चीजों पर रखती हैं सख्त निगरानी Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

JDU पदाधिकारियों की बैठक आज : CM नीतीश भी करेंगे संबोधित, RCP दिल्ली से जुड़ेंगे

1st Bihar Published by: Updated Sun, 18 Jul 2021 07:10:13 AM IST

JDU पदाधिकारियों की बैठक आज : CM नीतीश भी करेंगे संबोधित, RCP दिल्ली से जुड़ेंगे

- फ़ोटो

PATNA : नई प्रदेश कमेटी की गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक होने जा रही है। तमाम कयासों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे। सुबह 11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवाज से वर्चुअल मोड में इस बैठक को संबोधित करेंगे जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बैठक को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से संबोधित करेंगे। पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे उनके अलावा पार्टी के तमाम अन्य नेता भी बैठक में शामिल होंगे। 



जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तमाम पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। हालांकि मंत्री संजय झा भी वर्चुअल मोड में ही बैठक से जुड़ेंगे। 



इस बैठक में पार्टी के सभी 211 पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। बैठक में सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ता पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन को लेकर चर्चा होगी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था और अब संगठन को कैसे ज्यादा धारदार बनाया जाए, कैसे सरकार की तरफ से किए गए कामों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए इसको लेकर रणनीति बनेगी।