ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

KASHMIR UPDATE : जम्मू कश्मीर पर हो गया बड़ा फैसला, अब कैबिनेट की बैठक में हो रही चर्चा

DELHI : रविवार की देर रात से कश्मीर को लेकर अचानक बदले घटनाक्रम के बाद यह तय माना जा रहा था कि मोदी सरकार इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सुबह सवेरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : रविवार की देर रात से कश्मीर को लेकर अचानक बदले घटनाक्रम के बाद यह तय माना जा रहा था कि मोदी सरकार इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सुबह सवेरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे जहां पहले उन्होंने 40 मिनट तक अकेले पीएम मोदी से बातचीत की। पीएम मोदी और अमित शाह के बीच मुलाकात के बाद सीसीएस की बैठक भी हुई और अब केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के ऊपर बड़ा फैसला कर लिया है और इसी फैसले पर केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा हो रही है। आर्टिकल 35A और धारा 370 को लेकर सबकी नजरें मोदी सरकार के फैसले पर टिकी हुई है लेकिन सरकार ने फैसले को अब तक गोपनीय रखा है। अब इंतजार इस बात का है कि मोदी सरकार अपने फैसले को कब सार्वजनिक करती है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता