ब्रेकिंग
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब‘पूर्व विधायक हैं तो घर कब्जा करेंगे क्या’ दारोगा ने गोपाल मंडल को बताई हैसियत, Ex-MLA बोले- गांजा पीकर आए हो?पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टशिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब‘पूर्व विधायक हैं तो घर कब्जा करेंगे क्या’ दारोगा ने गोपाल मंडल को बताई हैसियत, Ex-MLA बोले- गांजा पीकर आए हो?पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्ट

आई लव माइ फैमिली बोलकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, इमोशनल वीडियो शेयर कर कही यह बात

DESK : एक 23 साल के युवक ने मानसिक दबाव में आकर खुदकुशी कर ली. युवक ने नौकरी के लिए परीक्षा दी थी पर वह उसमें सफल नहीं हो सका था. जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था. मृतक की पहचान विक्रम अहिरवार के र

आई लव माइ फैमिली बोलकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, इमोशनल वीडियो शेयर कर कही यह बात
Anamika
2 मिनट

DESK : एक 23 साल के युवक ने मानसिक दबाव में आकर खुदकुशी कर ली. युवक ने नौकरी के लिए परीक्षा दी थी पर वह उसमें सफल नहीं हो सका था. जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था. मृतक की पहचान विक्रम अहिरवार के रुप में की गई है. 

बता दें कि विक्रम  भोपाल के बीडीए कॉलोनी, अबधपुरी में किराए के मकान में रहता था. 12 सितंबर को उसने रात करीब 12:49 बजे अपने परिजनों को वीडियो भेजा था. जिसमें माता-पिता और भाई-बहन को इमोजी से दिखाया और आखिरी में लिखा- आई लव माइ फैमिली. 

इतना ही नहीं आत्महत्या से पहले उसने सभी को फोन कर हालचाल भी पूछा. विक्रम बीकॉम अंतिम वर्ष का स्टूडेंट था और अपना खर्चा निकालने के लिए चौकीदारी भी करता था. सुसाइड का पता तब चला जब उसके कमरे से बदबू आने पर पड़ोसे के लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है छात्र किसी मानसिक दबाव से गुजर रहा था. इसलिए उसने ये कदम उठाया.