ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, स्कूल के लोगों से तंग आकर भागा था घर

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है। जिसके बा

BIHAR NEWS : हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, स्कूल के लोगों से तंग आकर भागा था घर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मैच गया। घटना के बाद से हॉस्टल का संचालक फरार है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंद्रवारा थाना क्षेत्र के सिराखिरिया निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई ने बताया कि सत्यम चार दिन पहले स्कूल से भागकर घर पहुंचा था। स्कूल जाने से मना कर रहा था। मां के समझाने के बाद वो सोमवार को स्कूल गया, लेकिन मात्र दो घंटे बाद ही मौत की खबर मिली। सत्यम को हॉस्टल में प्रताड़ित किया जाता था। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन की बताई जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीपीओ टाऊन 2 विनता सिन्हा और अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 


वहीं, इस घटना को लेकर SDPO टाउन-2 विनता सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली है कि एक निजी स्कूल में बच्चे का शव मिला है। यह बच्चा सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है।  बताया जा रहा कि बच्चा इससे पहले भी स्कूल से भागकर अपने घर दो से तीन बार जा चुका है।  उसे स्कूल में रहने का मन नहीं था। घटनास्थल की जांच और छात्रों से बात के आधार पर प्रथम दृष्ट्या यह मामला सुसाइड का लगता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।