1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2019, 7:30:28 AM
- फ़ोटो
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आज से हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली और छपरा में सभा को संबोधित करेंगे. सीएम हाजीपुर के देसरी प्रखंड स्थित सेंटर फॉर फ्रूट और जल संचयन योजना का अवलोकन करेंगे.
जल-जीवन-हरियाली के बिना जीवन संभव नहीं है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर ही सीएम जल-जीवन-हरियाली अभियान चला रहे हैं. इस यात्रा के तीन चरणों का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. आज चौथे चरण के शुरुआत के साथ सीएम सबसे पहले हाजीपुर जायेंगे. जहां वह एक सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम में छपरा में सारण प्रमंडल के सभी जिलों की समीक्षा बैठक होगी. सारण जिले के एकमा प्रखंड की परसा पूर्वी पंचायत के छपिया चौर में किसानों की ओर से किये गए तालाब निर्माण और मत्स्य पालन के अलावा जल संचयन और कृषि के कार्यों की प्रदर्शनी देखेंगे.
चौथे चरण में सीएम 23 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी जबकि 24 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में जल-जीवन-हरियाली यात्रा करेंगे. मुजफ्फरपुर में शाम ही शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...