1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Sep 29, 2020, 9:09:03 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दिया है. यह घटना माझागढ़ के पुरानी बाजार की है.बताया जा रहा है कि पत्रकार राजन पांडे अपने घर से सुबह टहलने के लिए जा रहे थे. तभी बुलेट सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिय.
बताया जा रहा है कि अपराधी बुलेट पर सवार थे और वे तीन की संख्या में थे. बताया जा रहा है कि राजन पांडेय जैसे ही मांझागढ़ पुराने बाजार में पहुंचे तभी उन्हें सरेआम उन्हें गोली मार दी गयी. गोली लगने के बाद पत्रकार वहीं पर गिर गया जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है.
एसपी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी या पत्रकार के बयान के बाद ही पता चल सकेगा की गोली मारने की वजह क्या है.