ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर, चाचा-भतीजा की मौत से मचा कोहराम

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार के सुपौल में एक हादसे में चाचा और भतीजा एक साथ चिर निद्रा में सो गए। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के

BIHAR NEWS : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर, चाचा-भतीजा की मौत से मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार के सुपौल में एक हादसे में चाचा और भतीजा एक साथ चिर निद्रा में सो गए। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत में शनिवार की शाम करीब 7 बजे नहर की सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 15 फीट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। 


वहीं घटना बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मरने वालों की पहचान चाचा मनोज साह, 45 साल और भतीजा आशीष कुमार,12 वर्ष के रूप में की गयी है। जानकारी के मुताबिक चाचा-भतीजा शनिवार की शाम को अपने खेत से एक ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे।


इसी क्रम में नहर की सड़क पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस वजह से ट्रैक्टर करीब 15 फीट खाई में पलट गई। जिस कारण ट्रैक्टर के नीचे दबकर चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


इधर  घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर मातम पसर गया है। परिजनों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस दर्दनाक घटना की जानकारी के बाद आसपास के घरों का चूल्हा बंद पड़ गया है। घटना को लेकर छातापुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।