ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

गर्मी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, इस जिलें में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, आगे के क्लास का भी बदला समय

MUNGER : बिहार में गर्मी ने इस बार अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया है। इससे पहले अप्रैल माह में इतनी गर्मी नहीं पड़ रही थी। तेज धूप और भीषण गर्मी का आलम यह है कि राज्य

गर्मी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, इस जिलें में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, आगे के क्लास का भी बदला समय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में गर्मी ने इस बार अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया है। इससे पहले अप्रैल माह में इतनी गर्मी नहीं पड़ रही थी। तेज धूप और भीषण गर्मी का आलम यह है कि राज्य के कई जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में इस भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चों को खासा परेशानी हो रही है। कई बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। अब इसी को ध्यान रखते हुए डीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग में स्कूलों के संचालन में परिवर्तन कर दिया है। इसके साथ ही मुंगेर में पांचवी तक के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


जिला शिक्षा कार्यालय मुंगेर में जिले के सभी निजी विद्यालय और सरकारी विद्यालय को पत्र जारी कर कहा है कि भीषण गर्मी और अधिक तापमान के साथ दोपहर में चल रहे लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के क्लास 20 से 22 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। वही 6 से 12वीं तक की क्लास कक्षाओं का पठन-पाठन सुबह 6 से 11 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है।


जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए निर्णय लिया है जिससे छोटे बच्चों को राहत मिली है। हालांकि बच्चों को सिर्फ 2 दिनों के लिए राहत मिली है देखने वाली बात होगी कि इस तरह भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहता है तो क्या शिक्षा विभाग बच्चों के हित का ध्यान रखते हुए आगे इस प्रकार का कदम उठाती है या नहीं।



मालूम हो कि, बिहार में बुधवार को 17 जिले लू की चपेट में रहे। इनमें पांच जिले बेगूसराय, शेखपुरा, खगड़िया, मोतिहारी और बांका में खतरनाक लू चल रही है। प्रदेश में लगातार पांचवें दिन में चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। अब ऐसे में इस भीषण गर्मी में काम करने से मनरेगा मजदूरों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए मनरेगा की कार्य अवधि में बदलाव किया गया है।



आपको बताते चलें कि, बिहार में पछुआ हवा और सूरज की तल्ख किरणों के कारण अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।