ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : बिहार में शादी या कोई अन्य तरह का समारोह हर जगह इन दिनों फायरिंग का मामला आम सी बात हो गई है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। इसी

BIHAR NEWS : फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में शादी या कोई अन्य तरह का समारोह हर जगह इन दिनों फायरिंग का मामला आम सी बात हो गई है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में नजर आई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार लहराते एवं फायरिंग करने  तत्पश्चात उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की है। गिरफ्त में आए युवक की पहचान परिहारा निवासी सुरेश तांती के पुत्र अजीत तांती के रूप में की गई है। 


हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा हथियार को बरामद नहीं किया जा सका है। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी अजीत तांती के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है जिस मोबाइल से उक्त घटना को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। फर्स्ट बिहार इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी। उसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में संज्ञान लिया है । बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है की हथियार लहराते एवं फायरिंग करने संबंधित अगर कोई घटना सामने आती है तो पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करती है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता