ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: डर्टी डांस के शौकीन मुखिया का वीडियो वायरल, डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

SAHARSA : बिहार के सहरसा में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिषी के मुखिया गणेश बढ़ई बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. कोरोना काल में मुखिया का

बिहार: डर्टी डांस के शौकीन मुखिया का वीडियो वायरल, डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिषी के मुखिया गणेश बढ़ई बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. कोरोना काल में मुखिया का डांस का वीडियो जंगल में लगी आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है. जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है. 


मामला सहरसा जिले के महिषी का बताया जा रहा है. यहां के मुखिया  गणेश बढ़ई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मुखिया बार बालाओं के साथ भोजपुरी गाना 'मुखिया जी मन होखे त बोलीं' के धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुखिया पवन देवी के भतीजे की बेटी की शादी का है. 


इस शादी समारोह में मुखिया ने बार बालाओं के साथ उन्‍होंने जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान डीजे काफी जोर-जोर से बज रही थी. डीजे की धून पर मुखिया पति सहित कई लोग डांस कर रहे हैं. बार बालाओं के ठुमके पर सभी फ‍िदा थे. मुखिया जी मन होखे तय बोली....., इस गाने पर मुखिया पति अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाने लगे. इस दौरान मुखिया जी भूल गए कि कोरोना गाइडलाइन का लगातार उल्‍लंघन हो रहा है. मुखिया पति सहित कोई भी व्‍यक्ति मास्‍क में नहीं थे और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया गया था. 

बिहार: डर्टी डांस के शौकीन मुखिया का वीडियो वायरल, डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने बताया कि थानेदार से जानकारी तलब किया गया है. कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में म‍ुखिया पति ने कहा कि वीडियो में मैं नहीं हूं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो शुक्रवार का है. जिस दिन मुखिया पति के भतीजे की बेटी की शादी थी और मुखिया पति के घर बनगांव से बारात आई थी. बारात के साथ डीजे और बार बालाओं को भी लाया गया था.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता