ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े मुखिया को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा से खबर आ रही जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े मुखिया को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा से खबर आ रही जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 


घटना मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत का है जहां के मुखिया दिलीप कुमार को आज दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि दो बाइक पर सवार 5-6 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुखिया दिलीप कुमार को 5 गोली मारी है जिससे 35 वर्षीय मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है.


वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है, तो पंचायत में मातमी सन्नाटा छा गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या किसने और क्यों की है फिलहाल इस मामले का अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता