1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 02, 2020, 3:05:49 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 3 की घोषणा कर दी गई है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी है. इस दौरान कोरोना वारियर्स बिहार पुलिस के जवान लगातार हमें बचाने के लिए फ्रंट पर खड़े हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. वहीं इन सब के बीच बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लगातार इनका मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं. चाहे वो पुलिस के पदाधिकारी हों या कोई जवान वे कभी भी किसी को कॉल कर उनसे लॉकडाउन का अनुपालन से लेकर पर्सनल हालचाल भी लेते रहते हैं.
इसी क्रम में शनिवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष शशि कुमार से कॉल कर वहां के हालात के बारे में बात की. इलाके में लॉकडाउन के अनुपालन की जानकारी ली. वहीं इसके साथ ही थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए डीजीपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए भी सुझाव दिए. उन्होंंने थानाध्यक्ष की तारिफ करते हुए कहा कि आपका रिकॉर्ड रहा है कि आप शराब माफियाओं के खिलाफ लागातार कार्रवाई करते रहते हैं. आपको एक बार सम्मानित भी किया गया है.
इसके बाद वे एक अभिभावक के तौर पर थानाध्यक्ष से उनके परिवार के लोगों के बारे में बात की. उन्होंने जब कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे खगड़िया में हैं तो डीजीपी ने सबका हालचाल पूछा और कहा कि कोई भी तकलीफ हो तो हमे बताइगा. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावक के तौर पर थानाध्यक्ष को सलाह दी कि पत्नी और बच्चे दूर हैं तो हमेशा बात करते रहें. नहीं तो वे लोग परेशान हो जाएंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...