ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

देवेंद्र फडणवीस को RJD ने बताया देश का पहला अग्निवीर, इस अंदाज़ में दी बधाई

PATNA: महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल और सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजीबो-गरीब ट्वीट किया है। आरजेडी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देव

देवेंद्र फडणवीस को RJD ने बताया देश का पहला अग्निवीर, इस अंदाज़ में दी बधाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल और सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजीबो-गरीब ट्वीट किया है। आरजेडी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस को देश का पहला अग्निवीर क़रार दिया है। देवेंद्र फडणवीस को देवेंद्र फर्नांडिस लिख कर पार्टी ने उन्हें बधाई तो दी है, लेकिन अलग अंदाज़ में। 


महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद गुरुवार देर रात आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, 'देवेंद्र फर्नांडिस को देश का पहला अग्निवीर बनने पर हार्दिक बधाई।'


हालांकि ये ट्वीट आरजेडी पर ही भारी पड़ गया है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देकर आरजेडी को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस ट्वीट में फडणवीस को फर्नांडिस लिखा हुआ है, जिसपर एक यूजर्स का रिप्लाई आया है कि दूसरों पर तंज कसने से पहले अपनी स्पेलिंग तो सही कर लो। हालांकि माना जा रहा है कि आरजेडी ने जान-बूझकर स्पेलिंग मिस्टेक किया है। इससे पहले भी कई बार ये देखा गया है कि पार्टी ने तंज कसते हुए कई नेताओं के नाम की स्पेलिंग गलत लिखा है।

टैग्स