Hindi News / news / दिल्ली से बिहार आ रही बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई, 100...

दिल्ली से बिहार आ रही बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई, 100 यात्री थे सवार

1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2021, 9:36:25 AM

दिल्ली से बिहार आ रही बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई, 100 यात्री थे सवार

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां शन‍िवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैवल बस हाइवे क‍िनारे ट्रेलर से टकरा गई. इस दौरान बस में सवार महिला यात्र‍ियों ने चालक और कंडेक्‍टर पर पैसे वसूली करने और बस में क्षमता से अधिक ठूस कर यात्रियों को भरने का आरोप लगाया. खबर लिखने तक पुल‍िस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंच सका था.


घटना यूपी के बाराबंकी जिले में शनिवार की सुबह ट्रैवल बस का बड़ा हादसा हो गया. जहां हादसा कोतवाली इलाके में NH-28 पर शनिवार सुबह 7 बजे हुआ. लेकिन बस की रफ्तार कम होने के चलते चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया.



इस हादसे के बाद बस में सवार लोग डरे सहमे थे. और बस ड्राईवर पर काफी गुस्सा थे. जानकारी के अनुसार बस बिहार के दरभंगा जा रही थी.