ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

PM MODI : दरभंगा एम्स शिलान्यास के अलावा ई-रेल लाइन का भी पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी

DARBHANGA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 13 नवंबर को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम इस दौरान वे दरभंगा में एक नई रेल लाइन का भी लोक

PM MODI : दरभंगा एम्स शिलान्यास के अलावा ई-रेल लाइन का भी पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 13 नवंबर को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम इस दौरान वे दरभंगा में एक नई रेल लाइन का भी लोकार्पण करेंगे। 389 करोड़ रुपये की लागत से बनी दरभंगा बायपास रेल लाइन के शुरू होने से सीतामढ़ी, रक्सौल से जयनगर और सहरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। 


दरअसल, दरभंगा एम्स शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। काकरघाटी स्टेशन पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को काकरघाटी स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बायपास रेल लाइन 10 किलोमीटर की है। इसके चालू हो जाने से जयनगर, निर्मली, सरायगढ़ से दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वालीं ट्रेनों के समय में चार से पांच घंटे की बचत होगी।


मालूम हो कि पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। केंद्र सरकार ने 36 महीने के भीतर इसके निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।


आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से पहले भी  कहा गया कि दरभंगा में एम्स परियोजना की लागत लगभग 1700 करोड़ रुपये है। इसके बन जाने से उत्तर बिहार के साथ ही नेपाल के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। दरभंगा के शोभन में एम्स अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है।