ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

दहेज के सामान में निकली शराब की पेटियां: पलंग-अलमारी दुल्हन के ससुराल के बजाय थाने पहुंच गयी

DESK: बिहार सरकार शराब की तस्करी रोकने के लिए जितनी कोशिशें कर रही है, शराब कारोबारी उतने ही नये तरीके आजमा रहे हैं. अब दहेज के सामान में शराब की पेटियां भेजे जाने का मामला सा

दहेज के सामान में निकली शराब की पेटियां: पलंग-अलमारी दुल्हन के ससुराल के बजाय थाने पहुंच गयी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार सरकार शराब की तस्करी रोकने के लिए जितनी कोशिशें कर रही है, शराब कारोबारी उतने ही नये तरीके आजमा रहे हैं. अब दहेज के सामान में शराब की पेटियां भेजे जाने का मामला सामने आया है. दुल्हन के मायके से ससुराल भेजी जा रही पलंग औऱ आलमारी अब पुलिस थाने पहुंच गयी है।


बिहार पहुंचने से खुल गयी पोल

दरअसल ये मामला बिहार बार्डर से कुछ ही दूरी पर उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में ही पकड़ा गया. उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने बिहार भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप को दहेज के सामान से बरामद किया है. बलिया जिले की मनियर थाना पुलिस ने दहेज के सामान के तौर पर भेजे जा रहे आलमारी और बेड से 55 पेटी शराब बरामद किया है. पुलिस ने जिस गाड़ी से शराब भेजी जा रही थी उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि दो तस्कर पुलिस की पकड़ से भाग निकले। 


आलमारी और दीवान में छिपायी गयी थी शराब

दरअसल बलिया पुलिस को खबर मिली थी कि एक पिकअप वैन पर दहेज के सामान के साथ बिहार में शराब भेजी जा रही है. पुलिस ने बलिया कि रानीपुर पेट्रोल पम्प के पास खड़ी पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी तलाशी ली।


पिकअप वैन पर नयी आलमारी औऱ दीवान पलंग रखा था. चालक ने बताया कि वह लडकी के मायके से ससुराल सामान लेकर जा रहा है. लेकिन पुलिस ने जब आलमारी औऱ दीवान पलंग की छानबीन हुई तो उसके अदंर से रखी 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।


बलिया पुलिस ने पिकअप वैन के चालक अच्छेलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि शराब ले जा रहे दो तस्कर भागने में सफल हो गये. बलिया पुलिस ने इस संबंध में एक केस दर्ज किया है. थानेदार मदन पटेल ने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है.