ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : कोरोना वैक्सीन लेने गई दो लड़कियों से छेड़खानी, आरोपी फरार, पुलिस ने भी पल्ला झाड़ा

SAHARSA : बिहार में एक तरफ कोरोना से लड़ने के लिए सरकार वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से चला रही है. वहीं दूसरी तरफ एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सहरसा जिले में कोरोना का टीका ल

बिहार : कोरोना वैक्सीन लेने गई दो लड़कियों से छेड़खानी, आरोपी फरार, पुलिस ने भी पल्ला झाड़ा
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में एक तरफ कोरोना से लड़ने के लिए सरकार वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से चला रही है. वहीं दूसरी तरफ एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सहरसा जिले में कोरोना का टीका लेने गई दो लड़कियों के साथ स्थानीय चाय दुकानदार ने छेड़खानी की है. छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों ने जब हंगामा किया तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.


घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कहरा ब्लॉक बुनियादी केंद्र की है. पीड़िता ने बताया कि वे दोनों तिवारी टोला से कोरोना वैक्सीन लेने के लिए बुनियादी केंद्र पर आई थी लेकिन वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था. यह देखकर दोनों बगल के ही एक चाय दुकान पर चली गई और फिर बुनियादी केंद्र चली गई. इतने में चाय दुकानदार रबेन साह भी बुनियादी केंद्र पहुंच गया और जबरन उसे कुर्सी देने लगा. इतना ही नहीं उसने गलत नियत से छूने की भी कोशिश की. जब उन लोगों ने हंगामा करना शुरू किया तो वह दीवार कूदकर भाग गया.


इधर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी मामले की जानकारी ली और फिर निकल गए. हालांकि इस मामले में डीएसपी संतोष कुमार से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि घटना के समय ही उन्होंने इस बात की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी थी. आप एक बार उनसे बात कर लीजिए. 


घटना की जानकारी के लिए सदर थाना के सरकारी मोबाइल एवं निजी मोबाइल पर करीब 5 से 6 बार कॉल किया गया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव तक नहीं किया. लोगों ने बताया कि घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची थी और बस थोड़ी पूछताछ कर ही निकल गई. 

टैग्स