Hindi News / news / कोरोना पीड़ितों को घर बैठे मिलेगी दवा, बिहार डाक विभाग करेगा पहल

कोरोना पीड़ितों को घर बैठे मिलेगी दवा, बिहार डाक विभाग करेगा पहल

1st Bihar Published by: Updated Dec 31, 2021, 8:23:05 AM

कोरोना पीड़ितों को घर बैठे मिलेगी दवा, बिहार डाक विभाग करेगा पहल

- फ़ोटो

PATNA : बढ़ते कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार ने डाक विभाग के साथ एक विशेष पहल कर रहा है. बिहार में डाक विभाग द्वारा अब कोरोना पीड़ितों के घर तक फ्री में दवा पहुंचाया जायेगा. इसको लेकर डाक विभाग और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की नोडल एजेंसी के बीच कई बार बैठक हो चुकी है. बातचीत की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.


मिली जानाकरी के अनुसार राज्य में कुल 9117 डाकघर हैं. इनमें 33 प्रधान डाकघर, 1040 उपडाकघर तथा 8044 शाखा डाकघर हैं. प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य विभाग नोडल एजेंसी के स्तर पर दवाएं डाक विभाग को उपलब्ध करायेगा. कोरोना पीड़ित रोगी के नजदीकी डाकघर के माध्यम से दवाएं उसके घर या जहां वह आइसोलेट होगा, वहां पहुंचा दिया जायेगा. 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होते ही उसकी सूचना डाक विभाग के मॉनीटरिंग सेल के पास आ जायेगी. फिर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने घर या आइसोलेट सेंटर में रहेगा.


उसे डाकिये द्वारा कोरोना से संबंधित दवाओं की किट पहुंचा दी जायेगी. इसके लिए रोगी से किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जायेगा. इसके पूर्व पोस्टमैन को विशेष रूप से ट्रेनिंग किया जायेगा, ताकि सुरक्षित तरीके से दवाओं का वितरण कर सके.