ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस ने दावत-ए-इफ्तार का किया आयोजन, नीतीश-तेजस्वी सहित महागठबंधन के कई नेता हुए शामिल

PATNA : मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। बिहार की सियासत में इन दिनों दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले दिनों आरजेडी, जेडीयू, हम पार्टी और खुद मुख्यमंत्री न

कांग्रेस ने दावत-ए-इफ्तार का किया आयोजन, नीतीश-तेजस्वी सहित महागठबंधन के कई नेता हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। बिहार की सियासत में इन दिनों दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले दिनों आरजेडी, जेडीयू, हम पार्टी और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पटना के सदाकत आश्रम में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। 


जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने आए रोजेदारों और अतिथियों का स्वागत किया।


बता दें कि इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में इफ्तार पार्टी दी थी। जिसमें महागठबंधन के सभी नेता शामिल हुए। इस पार्टी में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीएम के साथ-साथ नजर आए। हालांकि, इस इफ्तार में भाजपा का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। जबकि राबड़ी देवी के आवास पर भी राजद की ओर से इफ्तार का आयोजन हुआ जिसमें चिराग पासवान शामिल हुए थे।