Hindi News / news / छात्राओं से नीतीश कुमार बोले - स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसे लीजिये, नहीं...

छात्राओं से नीतीश कुमार बोले - स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसे लीजिये, नहीं चुका पायेंगे तो भी कोई बात नहीं

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 5:57:04 PM

छात्राओं से नीतीश कुमार बोले - स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसे लीजिये, नहीं चुका पायेंगे तो भी कोई बात नहीं

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेने वाले छात्र और छात्राओं के लिए बड़ा एलान कर दिया है. नीतीश कुमार ने कहा-“स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसे लीजिये, पढ़ाई के बाद इतनी कमाई नहीं हुई की पैसे चुका पायें तो बिहार सरकार उसका भी इंतजाम कर देगी.” यानि कर्ज लेकर पढ़ाई करने वाले को पैसा चुकाने का टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मगध महिला कॉलेज में बोले नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मगध महिला कॉलेज में छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे. शिलान्यास के बाद छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसे लेकर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहिये. बिहार सरकार सारा इंतजाम कर चुकी है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से छात्रों को मात्र 4 प्रतिशत सलाना ब्याज दर पर पैसा मिलेगा. छात्राओं के लिए ये ब्याज दर सिर्फ एक परसेंट है. दिव्यागों और ट्रांस जेंडर के लिए भी 1 परसेंट ही ब्याज दर है. पढ़ाई के बाद पैसा चुका पायें तो ठीक. अगर कोई कमा कर पैसा नहीं चुका पाया तो सरकार उसका भी इंतजाम कर रही है. यानि पैसे चुकाने का टेंशन नहीं लेना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में लोन देने में बैंक गड़बड़ी कर रहे थे. ऐसे में राज्य सरकार ने अपने हाथ में लोन देने का काम ले लिया है. सरकार की निगम छात्रों को लोन दे रही है. जिलों में फार्म जमा कीजिये, सरकार जांच पड़ताल करके पैसे दे देगी. क्या है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद के लिए राज्य सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है. ये नीतीश कुमार के सात निश्चयों में शामिल योजनाओं में से एक है. इसके तहत 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से चार लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है. ये अलग बात है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद छात्रों में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर कोई उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है. बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये लोन का आवेदन करने वालों की तादाद लगातार घटती जा रही है.