ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस गुरूवार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस कैबिनेट बैठक के बाद युवाओं और सरकारी कर्मियों को बड़ी खुशखबरी मिलने की बातें कही जा रही है। ऐसे अ

BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार ने  बुलाई कैबिनेट की बैठक, महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस गुरूवार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस कैबिनेट बैठक के बाद युवाओं और सरकारी कर्मियों को बड़ी खुशखबरी मिलने की बातें कही जा रही है। ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम इस कैबिनेट में रोजगार के एजेंडो और महंगाई भत्ता बढाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। 


दरअसल, बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब इस विषय समेत कई अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक 14 नवंबर गुरुवार को 11:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में यह बैठक होगी। इसको लेकर लेटर जारी कर दिए गए हैं। 


मालूम हो कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली अतिरिक्त राशि होती है, जो बढ़ती महंगाई के कारण उनकी आय पर पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद करती है। बढ़ती महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को देखते हुए, यह फैसला राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत का कारण बन सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस 3% बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में थोड़ा सुधार होगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहायता मिलेगी।


अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो बिहार सरकार को अपने बजट में इसके लिए अतिरिक्त धन का प्रावधान करना होगा। कैबिनेट की इस बैठक में कई और दूसरों मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है, लेकिन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का मामला सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस खबर से सरकारी कर्मचारियों में उत्साह है, क्योंकि यह बढ़ोतरी उनकी आय में सुधार लाएगी। महंगाई के दौर में तनख्वाह में होने वाली इस वृद्धि का सीधा सुधार उनके जीवन पर पड़ेगा, जिससे वे बढ़ती कीमतों का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे।


आपको बता दें कि पिछली बैठक में मोइनुल हक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसी तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए थे। अब 3 सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इसमें नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है उस पर भी नजर रहेगी।