Bihar Dsp: पत्नी-बच्चों के नाम पर 'करोड़ों' की संपत्ति अर्जित करने के आरोपी DSP फंसे, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर शुरू हुई कार्यवाही Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Bihar Police Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; चयनित अभ्यर्थियों में 8 ट्रांसजेंडर भी शामिल India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar News: बिहार में गाड़ियों का फैंसी नंबर लेने में यह जिला सबसे आगे, जानिए.. कौन से जिले सबसे पीछे?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 10 Apr 2023 11:01:45 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू हो गया है। आज के जनता दरबार में राज्य के तमाम जिलों के लोग अपनी फ़रियाद लेकर सीएम नीतीश कुमार के पास आए हैं। इस बीच आज जनता दरबार के शुरू होते ही मुजफ्फरपुर से आई एक छात्रा की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हक्के - बक्के रह गए और उन्होंने तुरंत इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया।
दरअसल, सीएम नीतीश ने के पास एक लड़की मुजफ्फरपुर से आई लड़की ने कहा कि वो पिछले बार भी जनता दरबार में आयी थी और यह फ़रियाद लगाया था कि उसे प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। उस साम्य भी भरोसा दिया गया था। लेकिन आजतक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद सीएम नीतीश ने सीधे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगा दिया।
सीएम नीतीश कुमार से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगाते हुए कहा कि, ये मामला है जो बार - बार इसको देखिये आखिर इस बच्ची को क्यों परेशानी हो रही है। इसके बाद सीएम ने सीअपने प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ को बुलाया और कहा कि क्या हो गया है भाई..? इतनी जल्दी तीन केस आ गया। इन सबको प्रोत्साहन राशि क्यों नहीं मिल रहा है। जबकि हमने तो समाधान यात्रा में हमने कह दिया था कि इस तरह की शिकायत अब नहीं आनी चाहिए। आखिर क्या दिक्कत है? यह सब देखिए। तुरतं इसको हल कीजिए।
आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश कुमार आज महीने का दूसरा सोमवार होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं ।