ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

मेयर शिवराज पासवान थे चिराग के करीबी, तेजी से बढ़ रही थी राजनीतिक पकड़

PATNA : कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब तक के हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन मेयर शिवराज पासवान की लोकप

मेयर शिवराज पासवान थे चिराग के करीबी, तेजी से बढ़ रही थी राजनीतिक पकड़
Editor
2 मिनट

PATNA : कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब तक के हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन मेयर शिवराज पासवान की लोकप्रियता और उनका तेजी से बढ़ता राजनीतिक कद कई लोगों की आंखों में खटक रहा था। मेयर शिवराज पासवान का पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया है। वह एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान के करीबी बताए जाते हैं। चिराग की आशीर्वाद यात्रा के दौरान पिछले दिनों मेयर शिवराज पासवान की नजदीकियां सामने आई थीं। 



आपको बता दें कि शिवराज पासवान को मेयर के पद पर बैठे बहुत ज्यादा वक्त नहीं हुआ था। इसी साल 26 मार्च को शिवराज पासवान कटिहार के मेयर बने थे। पिछले डेढ़ दशक से शिवराज वार्ड पार्षद रहे और अपने अच्छे संबंध के बूते ही उन्होंने मेयर की कुर्सी हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मेयर विजय सिंह विधायक का चुनाव जीत गए। विजय सिंह बरारी से विधायक बन चुके हैं और उसके बाद मेयर पद का चुनाव हुआ। इसी चुनाव में शिवराज पासवान को कुर्सी मिली। 



एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पिछले दिनों आशीर्वाद यात्रा के दौरान कटिहार पहुंचे थे। कटिहार पहुंचे चिराग चिराग पासवान के आवास पर भी गए थे। इसके साथ ही यह साफ हो गया था कि शिवराज भविष्य में बड़ी राजनीति भी करना चाहते हैं। शिवराज की हत्या के बाद उनके परिजन गुस्से में थे देर रात तक इसी तरह कटिहार के डीएम ने उनके परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवराज के भाई के बयान पर कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।