ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

CBI की कार्रवाई का विरोध, MLC सुनील सिंह के आवास के बाहर धरना पर बैठे RJD कार्यकर्ता

PATNA : बिहार विधानसभा में विधायकों के फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुबह से ही आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की रेड चल रही है। केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी को लेकर आरजेडी में गहरी नाराजगी है

CBI की कार्रवाई का विरोध, MLC सुनील सिंह के आवास के बाहर धरना पर बैठे RJD कार्यकर्ता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में विधायकों के फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुबह से ही आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की रेड चल रही है। केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी को लेकर आरजेडी में गहरी नाराजगी है। सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ आरजेडी के कार्यकर्ता एमएलसी सुनील सिंह के आवास के बाहर धरना पर बैठ गए हैं।


आरजेडी कार्यकर्ता सीबीआई के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सीबीआई की टीम सुबह से ही लालू के करीबी एमएलसी सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर आरजेडी के कार्यकर्ता सीबीआई वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं।


आरजेडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी विश्वासमत को प्रभावित करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर आरजेडी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरजेडी बीजेपी के इस हथकंडे से डरने वाली नहीं है।बता दें कि बिहार की राजनीत के लिए आज का दिन काफी अहम है। बिहार विधानसभा में आज नई सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। इसी बीच सुबह से ही सीबीआई ने आरजेडी के कई नेताओं के घर रेड शुरू कर दी है।