ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, तीखे सवालों से सीएम का होगा सामना

DELHI: दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर आज सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। सीबीआई के समन पर केजरीवाल पूछताछ के लिए सीबीआई के कार्यालय में पहुंचे हैं। थोड़ी ही द

CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, तीखे सवालों से सीएम का होगा सामना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर आज सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। सीबीआई के समन पर केजरीवाल पूछताछ के लिए सीबीआई के कार्यालय में पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर बाद सीबीआई केजरीवाल से शराब घोटाले से जुड़े सवाल पूछेगी। इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। सीबीआई की इस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है।


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे थे और ट्वीट कर लिखा था कि, “हम बापू के बताए रास्ते पर हैं, अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफहम सत्य के रास्ते पर हैं.अंत में जीत सत्य की ही होगी”। उधर, सीबीआई की इस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीबीआई दफ्तर के बाहर मौजूद हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा भी सीबीआई दफ्तर के बाहर मौजूद हैं। सीबीआई दफ्तर के पास दिल्ली पुलिस द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


बता दें कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले की जांच की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। इस मामले में आज पहली बार सीबीआई केजरीवाल से पूछताछ करने जा रही है। इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उसके बाद ईडी ने भी पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं।