ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

सेफ नहीं है राजधानी दिल्ली, विदेशी महिला के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप

DELHI: राजधानी दिल्ली में महिलाएं सेफ नहीं हैं. दिल्ली पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के तमाम दावे कर ले, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उज्बेकिस्तान क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: राजधानी दिल्ली में महिलाएं सेफ नहीं हैं. दिल्ली पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के तमाम दावे कर ले, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उज्बेकिस्तान की 31 साल की महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक ये घटना 10 अगस्त की है. महिला के साथ आरोपियों ने वसंत कुंज इलाके में गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद आरोपी महिला को फेंक कर फरार हो गए. पीड़ित महिला दो महीने पहले भारत आई थी और मदनगीर में अपने एक दोस्त के साथ रह रही थी. महिला ने बताया की करीब सात महीने पहले उसकी एक आरोपी से दोस्ती हुई थी, जो गुरुग्राम का रहने वाला था. शनिवार को उसने वसंत कुंज के एक मॉल के पास महिला को मिलने के लिए बुलाया. आरोपी एक गाड़ी में बैठा था, जिसमें पहले से दो व्यक्ति और बैठे थे. महिला के गाड़ी में बैठने के बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. जिसके बाद तीनों ने चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया. महिला ने वसंत कुंज थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता