ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो

कैबिनेट मीटिंग के बाद राजद के सभी मंत्री पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी और राबड़ी देवी ने दी बधाई

1st Bihar Published by: Updated Tue, 16 Aug 2022 07:08:45 PM IST

कैबिनेट मीटिंग के बाद राजद के सभी मंत्री पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी और राबड़ी देवी ने दी बधाई

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया। महागठबंधन के कुल 31 मंत्रियों ने मंगलवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग बाद राजद के सभी मंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे जहां इन मंत्रियों को बधाईयां दी गयी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री बने सभी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिले। देर शाम राबड़ी आवास में पहुंचे राजद कोटे से सभी मंत्रियों को राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद राजद के सभी मंत्रियों ने फोटो भी खिंचवाई।   


 बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुल 31 मंत्रियों ने आज पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे व बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज मंत्रिपद की शपथ ली। शपथग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार जन अपेक्षाओं के दवाब में बनी है। बिहार के लोगों की भी यही इच्छा थी कि सामाजिक न्याय की सरकार बने यही जनता भी चाहती थी। देश के भीतर लगातार अराजक समाज बनाने की कोशिश बीजेपी द्वारा की जा रही थी। अपनी प्राथमिकता बताते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे पार्टी का जो घोषणा पत्र है वही हमारी प्राथमिकता है।    


पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी ने कहा कि वे जनसमस्याओं का निदान करेंगी और जो भी चुनौतियां सामने आएगी उसे स्वीकार करते हुए काम करेंगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य करेंगी। अनिता देवी ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनिता देवी ने इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को धन्यवाद दिया है। अनिता देवी कहती हैं कि इन नेताओं ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी इस जिम्मेदारी को इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी।