ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

काम न आई पार्टी की नसीहत, प्रशांत किशोर ने एक बार फिर पार्टी लीक से अलग हटकर CAB बिल का जताया विरोध

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने CAB बिल को लेकर अपना इरादा साफ कर दिया है कि वे इसके विरोध से पीछे हटने वाले नहीं हैं. राज्यसभा में केंद्र सरकार की तरफ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने CAB बिल को लेकर अपना इरादा साफ कर दिया है कि वे इसके विरोध से पीछे हटने वाले नहीं हैं. राज्यसभा में केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जेडीयू की तरफ से समर्थन किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने एक और ट्वीट कर विरोध जताया है. 

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा है कि सरकार के तरफ से हमें बताया गया है कि जाता है CAB बिल नागरिकता देने के लिए है ना कि नागरिकता छिनने के लिए. लेकिन सच्चाई यह है कि इस बिल के माध्यम से सरकार को धर्म के आधार पर लोगों से भेदभाव और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाने का एक जोड़ मिल गया है.


पार्टी की नसीहतों का भी प्रशांत किशोर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने नसीहत देते हुए साफ तौर पर कह दिया है कि पार्टी लाइन से अलग हटकर बोलने वालों के बयान उनके निजी हो सकते हैं, पार्टी का इससे कोई लेना -देना नहीं है. उन्होंने ऐसे नेताओं के बारे में कहा कि पार्टी के निर्णयों पर सवाल उठाने से पहले पार्टी फ़ोरम में गंभीर मुद्दों पर चर्चा होती है और वहां पर ही अपनी बात रखें. अलग से कोई बयान न दें. लेकिन इसका असर भी पीके पर नहीं दिखाई दे रहा है और उनका विरोध लगातार जारी है.