ब्रेकिंग
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षण

BPSC पेपर लीक कांड के आरोपी DSP रंजीत रजक की मुश्किलें बढ़ी, एक अन्य मामले में भी कार्रवाई शुरू

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड में गिरफ्तार निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली हैं। परीक्षा में धांधली से जुड़े एक अन्य मामले में भी गृह विभाग ने रंजीत

BPSC पेपर लीक कांड के आरोपी DSP रंजीत रजक की मुश्किलें बढ़ी, एक अन्य मामले में भी कार्रवाई शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड में गिरफ्तार निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली हैं। परीक्षा में धांधली से जुड़े एक अन्य मामले में भी गृह विभाग ने रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया जबकि बीपीएससी पेपर लीक मामले में EOU जल्द ही डीएसपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली है।


दरअसल, परीक्षा में धांधली से जुड़ा यह मामला साल 2012 का है, जब रंजीत कुमार रजक भागलपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनी डीएसपी के पद पर तैनात थे। धांधली का आरोप लगने के बाद पटना में उनके किराए के फ्लैट पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी के दौरान जूनियर इंजीनियर और ऑडिटर परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट की कॉपी को बरामद किया था।


आर्थिक अपराध इकाई ने 20 अक्टूबर 2012 को रंजीत कुमार रजक को नामजद बनाते हुए केस दर्ज किया था जबकि साल 2015 में EOU ने रंजीत रजक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने अपनी रिपोर्ट में रंजीत रजक की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए उन्हें आर्थिक अपराध अपराध में संलिप्त पाया था। अब परीक्षा में धांधली से जुड़े इस मामले में भी गृह विभाग ने डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

टैग्स