ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : राजधानी में जेपी नड्डा का रोड शो, BJP कार्यकर्ताओं से पटा पटना

PATNA : पटना में आज से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने

BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : राजधानी में जेपी नड्डा का रोड शो, BJP कार्यकर्ताओं से पटा पटना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना में आज से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने के बाद जेपी नड्डा रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। रोड शो में हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हैं। जेपी नड्डा का यह रोड शो जेपी गोलंबर पर जाकर समाप्त हो जाएगा। जेपी नड्डा के रोड शो के लिए पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से जेपी नड्डा हाई कोर्ट स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो की शुरुआत की। इश रोड शो में जेपी नड्डा के साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष संजय जायसवाल, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, एमएलसी संजय मयूख समेत अन्य नेता मौजूद है।


जेपी नड्डा का यह रोड शो जेपी गोलंबर पर जाकर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद जेपी नड्डा ज्ञान भवन पहुंचेंगे, जहां वे संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूरे पटना को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे इलाके को झंडे पोस्टर बैनर से ढक दिया है। कई जगहों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार और मंच भी बनाए गए हैं।बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रोड़ शो में शामिल हो रहे हैं।


BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : राजधानी में जेपी नड्डा का रोड शो, BJP कार्यकर्ताओं से पटा पटना

टैग्स