ब्रेकिंग
मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारमनीष कश्यप समेत 4 यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एथेनॉल और नितिन गडकरी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोपसावधान! समंदर से उठ रहा बादलों का ‘सफेद कुनबा’, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारमोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारमनीष कश्यप समेत 4 यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एथेनॉल और नितिन गडकरी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोपसावधान! समंदर से उठ रहा बादलों का ‘सफेद कुनबा’, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BJP सांसद रमा देवी का लालू परिवार पर गंभीर आरोप, कहा-सीएम की कुर्सी के लिए इन लोगों ने मेरे पति को ठंडा किया

SHEOHAR: बीजेपी सांसद रमा देवी ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। रमा देवी ने कहा कि सीएम की कुर्सी के लिए इन लोगों ने मेरे पति को भी ठंडा कर दिया। कितने लोगों को मिलकर ठं

BJP सांसद रमा देवी का लालू परिवार पर गंभीर आरोप, कहा-सीएम की कुर्सी के लिए इन लोगों ने मेरे पति को ठंडा किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: बीजेपी सांसद रमा देवी ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। रमा देवी ने कहा कि सीएम की कुर्सी के लिए इन लोगों ने मेरे पति को भी ठंडा कर दिया। कितने लोगों को मिलकर ठंडा कर चुके हैं। लालू और उनकी पार्टी सिर्फ परिवारवाद करती है यह बात जनता भी समझ गयी है।


पिछले दिनों बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद पर हमला बोलते हुए कहा था कि यह बिहार है यहां ठंडा कर दिया जाता है। दिल्ली वाले भी आपकों बचाने नहीं आएंगे। तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार करते हुए शिवहर की भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि इस तरह ठंडा कितने लोगों को किया जा चुका है। खुद मेरे पति को भी ठंडा कर दिया गया। 


रमा देवी ने कहा कि इन्हें डर था कि कही उनके पति बृज बिहारी बाबू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ना बैठ जाए। इसलिए इन लोगों ने मिलकर उन्हें भी ठंडा कर दिया। रमा देवी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। अपने पति की हत्या करवाने का आरोप रमा देवी ने लगाया है।


गौरतलब है कि लालू की सरकार थी उस वक्त 13 जून 1998 को पूर्व मंत्री बृज बिहारी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच आईजीआईएमएस में उत्तर प्रदेश के डॉन श्री प्रकाश शुक्ला ने एके-47 से भूनकर हत्या कर दी थी। मीडिया से बातचीत करते हुए रमा देवी ने ठंडा कर देने का मतलब हत्या करवा देना बताया। 


बताते चले की 2 दिन पूर्व पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें धमकी भरे लहजे में नित्यानंद राय को ठंडा कर देने की बात कही गई थी और इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि यह बिहार है यहां ठंडा कर दिया जाता है दिल्ली वाले आपकों बचाने तक नहीं आएंगे। तेजस्वी के इसी बयान का पलटवार करते हुए रमा देवी ने ऐसा कहा।  






रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता