ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस ममाले में मांगा जवाब, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई

PATNA : भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनसे हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है। भाजपा सांसद पर आरोप है कि इनके बॉडीगॉर्ड रूडी के भाई और पत्

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस ममाले में मांगा जवाब, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनसे हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है।  भाजपा सांसद पर आरोप है कि इनके बॉडीगॉर्ड रूडी  के भाई और पत्नी को घर में नहीं घुसने देने का आरोप है।  हाईकोर्ट ने इस मामले में सीआरपीएफ के डीजी, बिहार डीजीपी और खुद सांसद से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सभी को एक सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है। 


दरअसल, न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान की एकलपीठ ने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के भाई सेवानिवृत्त एयर कमांडर रणधीर प्रताप की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है कि इस ममाले में सीआरपीएफ के डीजी, बिहार के डीजीपी और सांसद राजीव प्रताप रूडी  एक सप्ताह के अंदर कोर्ट को यह जवाब देंगे कि आखिर इस घटना के पीछे की वजह क्या थी। 


वहीं, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की वकील अपराजिता सिंह और धनंजय कुमार तिवारी ने कोर्ट को बताया कि आवेदक भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इनकी बेहतर सेवा पर केंद्र सरकार ने विशिष्ट सेवा मेडल दिया है, लेकिन उनकी मां का देहांत होने के बाद भाइयो में सम्पति को लेकर विवाद होने लगा। 


इसके साथ ही आवेदक ने छपरा सिविल कोर्ट में बंटवारा केस भी दायर किया है। उनका कहना था कि सांसद के इशारे पर उनके सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान उन्हें एवं उनकी पत्नी को पुश्तैनी घर (अमनौर, छपरा) में प्रवेश करने से रोक दिया। जवानों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसकी शिकायत सीआरपीएफ के डीजी सहित सूबे के डीजीपी और सारण के एसपी से की गई, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब उन्होंने अपने  घर में प्रवेश करने एवं शांतिपूर्ण तरीके से घर में रहने की गुहार कोर्ट से लगाई। कोर्ट ने सभी अधिकारियों सहित सांसद को जबाबी हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।