ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बिहार : थानाकर्मी के निजी कमरे में बंद नाबालिग आरोपी फरार, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

SAHARSA : जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मरिया गांव में शनिवार की देर रात सुप्तावस्था में एक युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस द्वारा अहले सुबह गिरफ्तार किया गया। मुख

बिहार : थानाकर्मी के निजी कमरे में बंद नाबालिग आरोपी फरार, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मरिया गांव में शनिवार की देर रात सुप्तावस्था में एक युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस द्वारा अहले सुबह गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ बौआ रविवार दोपहर बसनहीं थाना से फरार हो गया। बसनहीं थाना पुलिस की हिरासत दिनदहाड़े भागने की खबर फैलते ही मरिया गांव में आक्रोश फैल गया। 


आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बसनहीं थानाध्यक्ष ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत से फरार होने का मौका दिया।बसनहीं थानाकर्मी के नीजी कमरे से मुख्य आरोपी के फरार होने से बसनहीं पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठने लगी है। उक्त बाबत बसनहीं थानाध्यक्ष रहमान अंसारी ने बताया कि पुछताछ के लिए गिरफ्तार आरोपी हिमांशु उर्फ बौआ नाबालिग था, इसलिए उसे हाजत मे नहीं रखा गया था। जबकि वस्तुस्थिति की बात करें तो थानाध्यक्ष के अनुसार नाबालिग आरोपी युवक किसी थानाकर्मी के कमरे में ही बंद था। 


ऐसे में यदि आरोपी नाबालिग था तो उसे कमरे में कैसे बंद किया गया और यदि कमरे मे बंद किया गया तो वो कैसे फरार हो गया ? जबकि शौच के दौरान भागने की बात है तो बसनहीं थाना बिलकुल आधुनिक भवन मे संचालित है। वहीं इस बाबत प्रभारी एसडीपीओ एजाज हासिम मानी ने कहा कि बसनहीं एसएचओ ने जानकारी दिया है, जांच में बसनहीं थाना पुलिस की लापरवाही साबित होने पर एसएचओ पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स