ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन को जाता है जिस दिन सड़क हादसे के वजहों से जान जाने की खबरें निकल कर

बिहार : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन को जाता है जिस दिन सड़क हादसे के वजहों से जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है। जहां, मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 पर एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने सड़क पार कर रहे पति पत्नी को रौंद दिया। जिसमें पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों बाइक से जा रहे थे। कोई स्कॉर्पियो वाला मारकर धक्का भाग गया है। ये दोनों घर जा रहे थे। इस घटना में पति स्पॉट डेथ कर गए और पत्नी की हालत गंभीर है।पत्नी को प्रशासन इलाज कराने ले गया है और डेड बॉडी को प्रशासन पोस्टमार्टम के लिए ले गया है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।  जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 22 को जाम कर दिया। लगभग एक घण्टे तक परिचालन बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। यह घटना सराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक के पास की है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को समाप्त करवाया। हालांकि आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस जगह पर एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं, इसलिए फुट ओवरब्रिज बनाना जरूरी है। मृत व्यक्ति की पहचान अक़ीम मिंया के रूप में की गई है जो सोनवर्षा गांव के ही रहनेवाले हैं। 


इधर, इस घटना के बाद लोगों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुआवजे की मांग कर रहे लोगो को शांत कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।