1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2021, 1:26:32 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब पीकर हंगामा कर रहे एक एसएसबी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के फरिंगघोड़ा स्थित एसएसबी कैंप के पास देर रात शराब के नशे में एक जवान हंगामा कर रहा था. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टाउन थाना पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे जवान को हिरासत के ले लिया और सदर अस्पताल में ले जाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार एसएसबी जवान का नाम देवेंद्र लाल हलगा है और वह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. कुछ समय से वह किशनगंज एसएसबी मुख्यालय में पदस्थापित था.
टाउन थाना एसएचओ सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि एसएसबी जवान के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया की मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नशे के हालत में जवान को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया.