ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, एक ही गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फा

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, एक ही गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सदर प्रखंड के सिकरिया ओपी क्षेत्र के धनौती गांव की है।


बताया जा रहा है कि धनौती गांव निवासी प्रलोकी महतो के घर बुधवार की रात गया के सदोपुर से बारात आई थी। बारातियों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी भोज का जमकर लुत्फ उठाया था। खाना खाने के बाद जब ग्रामीण घर पहुंचे तो उनकी तबीतय बिगड़ने लगी। एक साथ कई लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कुछ की हालत ज्यादा खराब है हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। संभावना जताई जा रही है कि बीमार लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता