ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार झुलसे

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के ब

बिहार से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार को एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों की हालत खराब हो गई।


इस दौरान घर में फंसे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।