ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले में कई लोग घायल

SAHARSA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है,

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा स्थित वार्ड संख्या 10 की है।


बताया जा रहा है कि कहरा वार्ड संख्या 10 में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पंकज राय के उसके पड़ोसी सुरेश साह, महिंद्र साह, संजय साह, रंजय साह, आशुतोष साह, विजय साह, अवधेश साह से लंबे दिनों से विवाद चल रहा था। रास्ते के विवाद को लेकर पंकज राय और उनके परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौज की जाती थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की तरफ से ठोस पहल नहीं होने पर पंकज राय और उनके परिजन जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में पहुंच कर अनशन शुरू कर दिया था। पांच दिनों तक अनशन पर परिवार के लोग बैठे रहे थे।


मामले को तूल पकड़ता देख सदर एसडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और अनशन को खत्म कराया। प्रशासन के द्वारा 22 मार्च का समय निर्धारित कर फैसला किए जाने की बात कही गयी थी। इस बीच हथियारों से लैस विरोधी पक्ष के लोगों ने पंकज राय को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे पंकज राय के परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस घटना में पंकज राय समेत 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए घायलों में पंकज राय और रमण महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता