Bihar News: बिहार में 18 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, FIR के बाद अब होगी विभागीय जांच Bihar News: रवि किशन को गोली मारने की धमकी देने वाले का बिहार से नहीं कोई कनेक्शन, गिरफ्तारी के बाद बोला "गलती हो गई" Bihar Election 2025: अगर आपके पास नहीं है वोटर कार्ड, तो इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दें सकते है वोट; जानिए Patna Traffic Police : कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों पर रोक Bihar Election 2025: विशाल प्रशांत ने 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं किया पेश, नितिन गडकरी ने किया विमोचन, कहा- “तरारी बनेगा विकास का मॉडल” Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने अभी से किया सावधान Bihar Election 2025: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज; अनंत सिंह के समर्थन में निकला था रोड शो Bihar Election 2025: पहले चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज , 18 जिलों में 6 नवंबर को वोटिंग; इतने करोड़ मतदाता करेंगे मतदान Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 09 May 2023 10:45:39 AM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता दिख रहा है और इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी लगातार बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में अब बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर समस्तीपुर पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। समस्तीपुर में 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार 2 साल की अवधि पूर्ण करने से पूर्व इन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें नगर थाना अध्यक्ष और पूसा थाना अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। इसके अलावा और भी कई पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
समस्तीपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को अब दल सिंहसराय थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। इसके आलावा सुनील कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक रोसरा की जिम्मेदारी दी गई है। हरूणी राम को पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा जयकांत साव को भी पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है।
वही, पुलिस निरीक्षक कुमार बृजेश को अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल ट्रांसफर किया गया है। विक्रम आचार्य को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना और प्रभारी डी. आई. यू की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चंद्रकांत गौरी को पूसा थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सीमा कुमारी को कनीय अवर निरीक्षक दलसिंहसराय थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण प्रवीण कुमार जो वर्तमान में पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष मुफस्सिल थाना में थे पदस्थापित थे उन्हें अब पुलिस पटोरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण उमाशंकर राय को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सिपाही अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अपराध प्रवाचक पुलिस कार्यालय समस्तीपुर में पदस्थापित किया गया है।