ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा; गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला रोह

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा; गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला।


दरअसल, काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक रितेश कुमार की मौत हो गई। रितेश लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और छठ की छुट्टी में घर आया हुआ था।


बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से सड़क को क्रॉस कर रहा था, तभी डेहरी बिक्रमगंज पथ पर जोरावरपुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रितेश की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने डेहरी-बिक्रमगंज सड़क को जाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हंगामा किया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता