ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 11 स्कूली बच्चों समेत 17 लोग घायल, दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर

ARWAL: बिहार में सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना अरवल से सामने आई है, जहां बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 स्कूली बच्चों समेत 17 लोग बुरी तरह से घायल ह

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 11 स्कूली बच्चों समेत 17 लोग घायल, दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना अरवल से सामने आई है, जहां बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 स्कूली बच्चों समेत 17 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना पटना-औरंगाबाद एनएच 139 पर बैदराबाद बस स्टैंड के पास की है।


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस के साथ साथ घायल स्कूली बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।


इस दौरान एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि उमैराबाद स्थित एक निजी स्कूल में छुट्टी के बाद सभी बच्चों को पुरानी कार से उनके घर पहुंचाया जा रहा था। एक छोटी की कार में 11 स्कूली बच्चे सवार थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए।