ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भोजन में गिरी थी छिपकली!

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं। अचानक एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने के बाद स्कूल प्र

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भोजन में गिरी थी छिपकली!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं। अचानक एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह बुधवार को भी स्कूल में मध्याह्न भोजन का खाना बना था। स्कूल की छात्राओं को खाना परोसा गया। सभी ने खाना खाया, इसके बाद एक के बाद एक कई छात्राएं बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं को उल्टी और बेहोशी की शिकायत हो रही थी। इसके बाद सभी छात्राओं को डुमरिया सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मील का जो भोजन बना था, उसमें छिपकली गिर गई थी। बता दें कि बिहार में विभिन्न सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। अबतक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब मिड डे मील का भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, बावजूद इसके सावधानी नहीं बरती जा रही है।