ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी, 3 दिनों तक लू का प्रकोप

PATNA: बिहार में एक बार फिर से झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सूबे में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। दिनभर

बिहार में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी, 3 दिनों तक लू का प्रकोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर से झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सूबे में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। दिनभर गांव से शहर तक लोग इस गर्मी की तपिश से परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अंदर अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में हिट वेव की भी संभावना जताई जा रही है। सुबह 9 बजे से ही लोगों को तेज धूप का एहसास होने लगेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी राज्य भर में लू जैसी परिस्थितियां बनने के आसार हैं। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। मंगलवार को पटना सहित राज्य के छह शहरों में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मंगलवार को बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद और सुपौल में लू का प्रकोप रहने के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग ने पहली बार इस सीजन में लू का औरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी भागलपुर, बांका, जमुई, सुपौल और नवादा के लिये हीट वेव का औरेंज अलर्ट है।


मालुम हो कि, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 43.2 डिग्री रहा, जबकि पिछले साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा था। पूर्णिया में चार साल पहले अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंचा था। अप्रैल में सर्वाधिक तापमान 2022 में 40.6 डिग्री, 2021 में 38 डिग्री जबकि 2020 में 36 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि गया में पिछले साल अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री तक पहुंच गया था। उस हिसाब से गया में तापमान का पिछले साल का रिकॉर्ड कायम है।


आपको बताते चलें कि, इस बढ़ती गर्मी और हिट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने कड़ी चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को पानी का अधिक से अधिक सेवन करने को कहा गया। बिना कोई ठोस बजा दोपहर में घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसके साथ ही सूती और हल्के कपड़े पहनने को कहा गया है। दोपहर में घर से निकलने पर सिर को ढक कर रहने खाने को कहा गया है।