ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Train Accident : बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, टूटी पटरी से गुजरने वाली थी वीकली एक्सप्रेस; ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान

SARAN : बिहार के छपरा में एक रेलकर्मी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा रेल हादसा टल गया है। जिससे हजारों यात्रियों की जान बच गयी। दरअसल यह घटना पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-

Train Accident : बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, टूटी पटरी से गुजरने वाली थी वीकली एक्सप्रेस; ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा में एक रेलकर्मी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा रेल हादसा टल गया है। जिससे हजारों यात्रियों की जान बच गयी। दरअसल यह घटना पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के गौतमस्थान छपरा जंक्शन के मध्य सेंगर टोला गांव के समीप हुई। जहां पर रेल पटरी टूटी हुई थी। 


वहीं, इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब ट्रैकमैन द्वारा ट्रैक का निरीक्षण किया जा रहा था। उसी समय ट्रैकमैन की नजर टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी और उसने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। इसी बीच कोलकाता से चलकर गाजीपुर जाने वाली ट्रेन इस ट्रैक पर आ रही थी। इसके बाद ट्रैकमैन ने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया और ट्रेन के लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। 


बताया जा रहा है किनिरीक्षण के दौरान ट्रैकमैन ने देखा कि पटरी चार इंच टूट गया है। इसी बीच छपरा से बलिया के तरफ कोलकता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आ रही थी। ट्रैकमैन ने अपनी सजगता और तत्परता से बड़ा हादसा होने से रोक दिया। लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने भी तत्परता दिखाते हुए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टूटी पटरी से 100 मीटर पहले ही ट्रेन को रोक लिया। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैक मेंटेनेंस टीम के द्वारा ट्रैक का मेंटेनेंस किया गया। उसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस विषय में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।