ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में लापरवाह 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन, एसपी ने सैलरी पर लगाई रोक

SAHARSA: सहरसा में कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। सहरसा एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार को 300 दिनों से अधिक समय से लंबि

बिहार में लापरवाह 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन, एसपी ने सैलरी पर लगाई रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। सहरसा एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार को 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों के निष्पादन में बरती गयी लापरवाही एवं शिथिलता के लिये थानाध्यक्षों, ओपी अध्यक्षों, पुलिस शिविर प्रभारियों एवं अनुसंधानकों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया है। जिले के 16 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।


जिन पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा है उनमें, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सौरबाजार राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष पतरघट ज्ञानानन्द अमरेन्द्र, पुलिस शिविर प्रभारी बैजनाथपुर संजय दास, थानाध्यक्ष बिहरा अकमल हुसैन, थानाध्यक्ष महिषी शिवशंकर कुमार, थानाध्यक्ष नवहट्टा सरोज कुमार, थानाध्यक्ष बनगांव विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सलखुआ गुड्डू कुमार शामिल हैं।


इनके अलावा थानाध्यक्ष बसनही अविनाश कुमार, बैजनाथपुर थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक रामव्रत प्रसाद, सौरबाजार थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, सदर थाना पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार मरांडी, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर तांती और महिषी थाना पुलिस अवर निरीक्षक सत्यजीत फौजदार का वेतन बंद करने का निर्देश एसपी ने दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता