ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुक

बिहार में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत! दूसरे की हालत नाजुक

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद दो की हालत बिगड़ गयी थी। एक की संदिग्ध मौत हो गयी है जबकि दूसरी की हालत

बिहार में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत! दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद दो की हालत बिगड़ गयी थी। एक की संदिग्ध मौत हो गयी है जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीली शराब के पीने की आशंका जतायी जा रही है। 


घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक मुर्गी फार्म पर दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए गया हुआ था। पार्टी मनाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गये। घर पहुंचने के बाद दो युवकों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का कहना है कि विक्की 15 जुलाई को अपने 5 दोस्तों के साथ मुर्गी फार्म पर पार्टी मनाने गया था। वही सभी ने मिलकर पार्टी की थी। ऐसी आशंका जतायी जाती है कि पार्टी में मुर्गा के साथ-साथ शराब भी था। शराब के पीने से ही विक्की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के सही कारणों का पता पुलिस लगा रही है।