1st Bihar Published by: Updated Feb 12, 2022, 8:40:21 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है। बिहार सरकार ने 4 आईएएस अधिकारी का तबादला किया है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त जियुत सिंह बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव बनाये गये हैं वही मुकेश कुमार लाल वित्त विभाग के विशेष सचिव बने हैं।
वही अभिषेक सिंह, परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना जो सम्प्रति अंत: संवर्गीय प्रतिनियुक्ति के तहत बिहार संवर्ग में सेवारत हैं। उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से पैतृक संवर्ग त्रिपुरा में विमरित किया गया है। वही वित्त विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना एवं प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। देखिए पूरी लिस्ट...


