ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : बिहार में फिर हॉरर किलिंग? 18 साल की युवती का गला रेत फेंका, इलाके में मौत

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐना पंचायत के ऐनी गांव स्थित श्मशान के समीप धारदार हथियार से गला रेतकर 18 वर्षीय

BIHAR NEWS : बिहार में फिर हॉरर किलिंग? 18 साल की युवती का गला रेत फेंका, इलाके में मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐना पंचायत के ऐनी गांव स्थित श्मशान के समीप धारदार हथियार से गला रेतकर 18 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। युवती नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी बुच्चन शर्मा की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में की गयी है।


जानकारी के मुताबिक ललिता कुमार पिछले कुछ समय से ननिहाल में रह रही थी। युवती की हॉरर किलिंग की चर्चा है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। सुबह गांव के कृष्णानगर श्मशान के समीप ललिता को जख्मी हालत में ग्रामीणों ने देखा। लड़की को धारदार हथियार से गला रेतकर पुआल के ढेर पर फेंक दिया था। 


गांव वालों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस की दी। सूचना मिलने पर महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश अवस्था में जख्मी लड़की को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजवाया। लेकिन युवती की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहां से पुलिस लड़की को लेकर डीएमसीएच के लिए रवाना हुई। लेकिन, दरभंगा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।


घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे हॉरर किलिंग बता रहे हैं। हालांकि कोई भी इस पर खुलकर नहीं बोल रहा है। मृतका के परिजनों ने भी चुप्पी साध रखी है लेकिन परिवार में किसी विवाद को लेकर हत्या की गई है, यह बात साफ हो गयी है। इस मामले में महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और भी स्पष्ट होगी। पुलिस इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।